7 साल पुराने रिलेशनशिप का अंत; प्यार में धोखा मिलने पर नहर में कूदा युवक, पिता से कहा- परिवार का ध्यान रखना

Edited By Krishan Rana, Updated: 22 Aug, 2026 07:05 PM

end of a 7 year old relationship young man jumps into canal after being betraye

फरीदाबाद में प्रेम संबंधों में दरार के बाद 22 वर्षीय युवक ने नहर में छलांग

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में प्रेम संबंधों में दरार के बाद 22 वर्षीय युवक ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान दिल्ली के मीठापुर निवासी नकुल के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद के सेक्टर-21सी स्थित एक सैलून में हेयर स्टाइलिस्ट था।

परिजनों के मुताबिक, नकुल का घर के पास रहने वाली युवती से करीब सात साल से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों फिल्म देखने गए थे। इसी दौरान नकुल ने कथित तौर पर प्रेमिका के मोबाइल में किसी दूसरे युवक के साथ चैट देखी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि नकुल प्रेमिका को उसके घर छोड़ने के बाद मीठापुर के पास नहर पर पहुंच गया। शाम करीब साढ़े सात बजे उसने अपने पिता हरिशंकर को फोन किया। वह फोन पर लगातार रो रहा था और उसने पिता से कहा कि प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है।

नकुल ने पिता से यह भी कहा कि वह नहर में छलांग लगाने जा रहा है और परिवार का ध्यान रखने की बात कही। पिता ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और नहर में छलांग लगा दी।

करीब एक घंटे बाद नकुल का मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और थाने पहुंचे। इसी दौरान नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पल्ला थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने फोटो देखकर शव की पहचान नकुल के रूप में की।

पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच नहर से युवक का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नकुल के पिता ने प्रेमिका पर बेटे को मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!