Haryana में ऐतिहासिक किले में खुदाई के दौरान मिलीं हैरान कर देने वाली चीज, पर्यटकों की एंट्री पर रोक

Edited By Isha, Updated: 23 Aug, 2026 11:57 AM

bones and spear remains found during excavation at the historic fort

गांव इस्लामपुर स्थित ऐतिहासिक किले के जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्य के दौरान बड़े ऐतिहासिक अवशेष सामने आए हैं। किले में चल रही खुदाई के दौरान इंसानी/पशु हड्डियां और प्राचीन भाले के आगे के हिस्से

नारनौल: गांव इस्लामपुर स्थित ऐतिहासिक किले के जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्य के दौरान बड़े ऐतिहासिक अवशेष सामने आए हैं। किले में चल रही खुदाई के दौरान इंसानी/पशु हड्डियां और प्राचीन भाले के आगे के हिस्से के टुकड़े बरामद हुए हैं। सुरक्षा और वैज्ञानिक जांच के लिहाज से इन अवशेषों को फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेज दिया गया है।

किले के केयरटेकर राजेश के अनुसार, फॉरेंसिक और पुरातत्व जांच के बाद ही इन अवशेषों के सटीक कालखंड का पता चल सकेगा। फिलहाल जीर्णोद्धार कार्य के चलते स्मारक में पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

7.50 करोड़ की लागत से बनेगा पर्यटन स्थल
गांव के सरपंच रामबिलास छावड़ी ने बताया कि इस ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए करीब 7.50 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत किले की मूल पारंपरिक शैली को बरकरार रखते हुए इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट अगले ढाई से तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!