Yamunanagar में अचानक पहुंची पुलिस गाड़ियां और बसें, जानिए क्यों हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी

Edited By Isha, Updated: 23 Aug, 2026 08:12 AM

police vehicles and buses suddenly arrived in yamunanagar

हरियाणा के यमुनानगर में आज सुबह सवेरे भारी संख्या में तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में निगम अधिकारियों ने  यमुनानगर के मॉडल टाउन से  कूड़ा कचरा हटाने की कार्रवाई शुरू की

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में आज सुबह सवेरे भारी संख्या में तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में निगम अधिकारियों ने  यमुनानगर के मॉडल टाउन से  कूड़ा कचरा हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सफाई कर्मचारी को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद कई सफाई कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया। 

सफाई कर्मचारी पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें बसों में भरकर कहीं ले गए। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि पिछले 14 दिन से चल रही हड़ताल के चलते शहर की स्थिति बिगड़ रही थी। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे थे ।उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 30 से 40 स्थान पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसमें से एक स्थान को क्लियर करवा लिया गया है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि अभी यमुनानगर के मॉडल टाउन से एक पॉइंट से कूड़े के उत्थान की कार्रवाई शुरू की है दे रहा तक हम 30 से 40 स्थान से पूरा हटाने का काम पूरा कर लेंगे इसके लिए भारी पुलिस फोर्स की सहायता ली गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!