Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Oct, 2026 02:22 PM

हरियाणा के यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 55 लाख रुपये
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 55 लाख रुपये मूल्य की 255 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
उप पुलिस अधीक्षक (DSP) रजत गुलिया ने पत्रकारों को बताया कि एंटी नारकोटिक सेल को विजय कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक के नशीले पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सेल के प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अमित कुमार, जसबीर सिंह, कर्मवीर, कुलदीप सैनी, अंकित और आशीष की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने विजय कॉलोनी में दबिश देकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को काबू किया। मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गयी तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विजय कॉलोनी निवासी बिरजू के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने की फिराक में था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)