104% रजिस्ट्रेशन और 91% रिकवरी रेट,  जानें कैसे 'TB Free Haryana' अभियान रच रहा है नया इतिहास

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2026 02:09 PM

tb free haryana 104 registration and 91 recovery rate

हरियाणा ने टीबी उन्मूलन अभियान में राष्ट्रीय लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। अभियान के दौरान 34,825 नए टीबी मरीजों की पहचान हुई। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जांच और

चंडीगढ़: हरियाणा ने टीबी उन्मूलन अभियान में राष्ट्रीय लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। अभियान के दौरान 34,825 नए टीबी मरीजों की पहचान हुई। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जांच और टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) को और तेज करने के निर्देश दिए।

जनवरी से जुलाई 2026 के दौरान राज्य में 52,500 के लक्ष्य के मुकाबले 54,368 टीबी मरीजों का पंजीकरण किया गया जो लक्ष्य का 104 प्रतिशत है। सरकारी और निजी दोनों स्वास्थ्य संस्थानों ने निर्धारित लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया। 24 मार्च से शुरू हुए 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत 5.81 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई और 34,825 नए टीबी मरीजों की पहचान हुई।

अभियान के दौरान 4,711 स्क्रीनिंग शिविर, 2.87 लाख छाती के एक्स-रे और 1.70 लाख एनएएटी (मॉलिक्यूलर) जांच की गई। प्रदेश में 91 प्रतिशत उपचार सफलता दर दर्ज की गई जो राष्ट्रीय मानक से अधिक है। अब तक 24,813 लोगों को टीबी निवारक उपचार और 27,214 मरीजों को निक्षय मित्र योजना के तहत पोषण किट दी गई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!