Edited By Isha, Updated: 31 Jul, 2026 02:20 PM

हरियाणा सरकार ने राज्य के कॉमन कैडर के पात्र ग्रुप-डी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर 'वन टाइम ऑप्शन' चुनने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब कर्मचारी 15 अगस्त तक अपना विकल्प दर्ज कर सकेंगे।
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कॉमन कैडर के पात्र ग्रुप-डी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर 'वन टाइम ऑप्शन' चुनने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब कर्मचारी 15 अगस्त तक अपना विकल्प दर्ज कर सकेंगे।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पात्र कर्मचारियों को अपना विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। इस आदेश के बाद अब ऑनलाइन पोर्टल 15 अगस्त तक खुला रहेगा।
राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों (Division Commissioners) और उपायुक्तों (DCs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे इसकी जानकारी तुरंत निचले स्तर तक पहुंचाएं। विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी पात्र कर्मचारी सूचना के अभाव में इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।