रेवाड़ी वासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति, 207.29 करोड़ की लागत से बनेगा Integrated ROB...आम जनता को मिलेगी राहत

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2026 11:52 AM

integrated rob will be constructed at a cost of 207 29 crore

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में रेवाड़ी जिले में स्थित तीन व्यस्त रेलवे लैवल क्रॉसिंग के स्थान पर एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई।

रेवाडी़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में रेवाड़ी जिले में स्थित तीन व्यस्त रेलवे लैवल क्रॉसिंग के स्थान पर एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत शहर में लंबे समय से रेलवे फाटकों के कारण लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा तथा यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनेगा।

हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेज डिवैल्पमैंट कॉर्पोरेशन द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 207.29 करोड़ रुपए है। बैठक में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद रेलवे फाटकों के बार-बार बंद रहने से होने वाली देरी समाप्त होगी और वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से हो सकेगा। इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा एम्बुलैंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को विशेष सुविधा मिलेगी। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!