रेवाड़ी-नारनौल NH पर कुंड चौकी के पास हादसा, ट्रक-बाइक की भिड़ंत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Edited By Harman, Updated: 25 Oct, 2026 11:39 AM

security guard killed in truck bike collision near kund chowki on rewari narnaul

रेवाड़ी-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर शनिवार को कुंड बस स्टैंड के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में अहरोद निवासी टिंकू की मौत हो गई।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर शनिवार को कुंड बस स्टैंड के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में अहरोद निवासी टिंकू की मौत हो गई। वह बावल स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों तरफ यातायात प्रभावित हुआ। 

स्थानीय निवासियों के अनुसार, ट्रक चालक हाईवे पर बने फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक को पीछे कर रहा था। इसी दौरान रेवाड़ी की ओर से आ रहे बाइक सवार टिंकू की बाइक ट्रक से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। कुछ लोगों ने चालक के शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में टिंकू की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और हाईवे के दोनों तरफ जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि ट्रक चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाए। उनका कहना था कि मेडिकल जांच के बाद ही जाम खोला जाएगा। 

सूचना मिलने पर कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत चली। पुलिस की ओर से मेडिकल परीक्षण कराने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस दौरान हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!