रेवाड़ी में रिहायशी इलाके में चल रहा था मिठाई का गोदाम, CM फ्लाइंग ने डाली रेड ; 400 किलो खोया और 2200 किलो मिठाई कोल्ड स्टोरेज में सील

Edited By Harman, Updated: 30 Oct, 2026 02:56 PM

sweets warehouse operating in a residential area in rewari cm flying squad cond

शहर के सेक्टर-5 के नजदीक गणपत नगर स्थित एक रसगुल्ला भंडार के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी कर कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : शहर के सेक्टर-5 के नजदीक गणपत नगर स्थित एक रसगुल्ला भंडार के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी कर कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। गोदाम में बड़े पैमाने पर मिठाइयां तैयार कर शहर की विभिन्न दुकानों पर थोक में सप्लाई की जा रही थीं। दीपावली के त्योहार के चलते मिठाइयों का उत्पादन और भंडारण भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ा हुआ बताया जा रहा है। 

छापेमारी के दौरान सामने आई तस्वीरें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। गोदाम में मिठाइयां तैयार करने का काम चल रहा था, लेकिन अधिकतर कारीगरों के सिर पर कैप और हाथों में दस्ताने नहीं थे। खाद्य पदार्थ तैयार करने के दौरान जरूरी स्वच्छता मानकों की अनदेखी की जा रही थी। ऐसे में यहां तैयार होने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने गोदाम से मिठाइयों के आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 

वहीं, करीब 400 किलो खोया और 2200 किलो मिठाइयों को कोल्ड स्टोरेज में सील किए जाने की जानकारी सामने आई है। गोदाम में करीब आठ टन स्टॉक मिलने की बात भी बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान बिजली निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीमों ने भी जांच की। बिजली निगम की जांच में स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का इस्तेमाल पाया गया, जबकि प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने नियमों से जुड़ी खामियां मिलने पर नोटिस जारी किया। गोदाम में भट्ठियां लगाकर मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। सबसे गंभीर बात यह रही कि गोदाम रिहायशी क्षेत्र में संचालित हो रहा था, जिससे आसपास के वातावरण पर भी असर पड़ने की आशंका है। 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!