Haryana Weather: गर्मी से मिली राहत पर आफत बना जलभराव, जानिए आने वाले दिनों का मौसम का हाल....

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2026 08:34 AM

here is the weather forecast for the coming days

हरियाणा के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के कम से कम 5 प्रमुख जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है, जिससे बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

हिसार:  हरियाणा के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के कम से कम 5 प्रमुख जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है, जिससे बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण सबसे ज्यादा असर झज्जर जिले में देखने को मिला, जहाँ तेज बारिश के बाद सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने से आवाजाही में वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन दूसरी ओर तापमान में गिरावट आने से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।

4 से 6 अगस्त तक ज्यादातर जिलों में बारिश के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून फिर से सक्रिय होने वाला है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने मौसम सिस्टम की वजह से हरियाणा में मानसूनी हवाएं तेज होंगी। इसके असर से 4 से 6 अगस्त के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर अच्छी या तेज बारिश भी हो सकती है।

वहीं, 7 और 8 अगस्त को मौसम में कुछ बदलाव रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बादल बने रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!