Welcome To India: Commonwealth Champions का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, 39 पदकों के साथ वतन लौटे भारतीय जांबाज

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2026 08:31 AM

commonwealth champions welcomed with drums and fanfare

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों का भारत लौटने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3)

नई दिल्ली(कमल कांसल): ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों का भारत लौटने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3) पर भव्य स्वागत किया गया।

PunjabKesari
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधि के तौर पर हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और खिलाड़ियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है और करोड़ों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

PunjabKesari
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) जीतकर विश्व पटल पर अपनी मजबूत खेल क्षमता का परिचय दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!