"नशे की लत ने बनाया कातिल"...CCTV फुटेज से खुला जींद ट्रेन मर्डर केस का राज, हत्याकांड का आरोपी Arrest

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2026 09:01 AM

cctv footage reveals the secret of jind train murder case

जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में यात्री की गला दबाकर हत्या करने और गोहाना में उसका शव मिलने के मामले का जी. आर. पी. ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने

गोहाना: जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में यात्री की गला दबाकर हत्या करने और गोहाना में उसका शव मिलने के मामले का जी. आर. पी. ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि नशे की लत पूरी करने के लिए उसने पहले यात्री से दोस्ती की फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और चेन, मोबाइल व चांदी का कड़ा लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
 
बोगी में मिला पड़ा था शव
जी. आर. पी. अनुसार गत 8 जुलाई को जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सिरसा के जी. आर. जी. मार्ग निवासी आकाश अरोड़ा की हत्या कर दी गई थी। जब ट्रेन गोहाना रेलवे स्टेशन पहुंची तो एक बोगी में उसका शव पड़ा मिला। जांच में सामने आया कि आकाश कुछ दिन पहले रोहतक स्थित अपनी ससुराल आया था। वहां से वह दिल्ली होते हुए किसी काम से जींद गया था। 

सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की स्पष्ट पुष्टि नहीं होने के कारण पुलिस ने सामान्य कार्रवाई की थी। बाद में जब परिवार ने बताया कि आकाश की सोने की चेन, मोबाइल फोन और चांदी का कड़ा गायब हैं तो हत्या और लूट की आशंका गहरा गई। 23 जुलाई को मृतक के साले यश की शिकायत पर जी.आर.पी. रोहतक थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जी.आर.पी. ने जींद रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच दौरान फुटेज में आकाश के साथ एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जांच दौरान पुलिस ने कैथल के पाई निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!