Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2026 09:43 AM

हिसार के दयानंद कॉलोनी में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार 5 से 6 नकाबपोश बदमाशों ने कांवड़ियों की भीड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हिसार (विनोद सैनी): हिसार के दयानंद कॉलोनी में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार 5 से 6 नकाबपोश बदमाशों ने कांवड़ियों की भीड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 6 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस फायरिंग में गोविंद (36), उसकी पत्नी निशा (30) और उनकी 12 साल की बेटी बीरा उर्फ गुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक परिवार अपने भांजे को कांवड़ यात्रा के लिए छोड़ने आया था. तभी अचानक बदमाशों ने बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। जिन पर पहले से आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।