Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2026 10:11 AM

शहर के वीआईपी रोड स्थित जिमखाना के समीप देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया। बेहद तेज रफ्तार से आ रही एक पोर्शे कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट
यमुनानगर(परवेज): शहर के वीआईपी रोड स्थित जिमखाना के समीप देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया। बेहद तेज रफ्तार से आ रही एक पोर्शे कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई और कई पलटी खाते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी। गनीमत यह रही की कार हाई प्रोफाइल और लग्जरी होने के कारण उसके टक्कर लगने के बाद सभी एयरबैग खुल गए। फिलहाल कार में सवार 6 लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
देर रात हुए इस भयानक हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत एम्बुलेंस के जरिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।