Haryana : कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा से की मुलाकात, संगठन को मजबूत बनाने का दिलाया भरोसा

Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Aug, 2026 04:20 PM

haryana newly appointed congress block presidents met mp deepender hooda and pl

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए नए ब्लॉक अध्यक्षों ने

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार) : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए नए ब्लॉक अध्यक्षों ने बुधवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ सीटू बराही तथा शहरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने संगठन में मिली नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोनों नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने दोनों अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम लोगों के बीच पहुंच बढ़ाने और अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लोगों की आवाज बनें।

PunjabKesari

ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष संदीप उर्फ सीटू बराही ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

वहीं, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और पार्टी को बहादुरगढ़ में और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

दोनों नेताओं ने कहा कि वे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर बहादुरगढ़ के सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!