Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Jul, 2026 02:02 PM

संसद में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने छात्रों के प्रोटेस्ट का मुद्दा उठाया। हुड्डा ने कहा कि जो बिल सरकार लाई
हरियाणा डेस्क : संसद में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने छात्रों के प्रोटेस्ट का मुद्दा उठाया। हुड्डा ने कहा कि जो बिल सरकार लाई है वे ना तो मन से लाई है, ना ही दिल से और ना दिमाग से। बल्कि सरकार का मन तो छात्रों की आवाज कुचलने का और आवाज को दबाने का था। जब पानी नाक तक पहुंच गया तो सरकार ने आनन-फानन में इस बिल की घोषणा कर दी।
वहीं फास्ट ट्रैक कोर्ट को लेकर हुड्डा ने कहा कि यह भी भाजपा सरकार का नया जुमला है। उन्होंने बताया कि देश में इस समय 800 फास्ट ट्रैक कोर्ट चल रहे हैं, जिसमें 2.50 लाख केस पैडिंग हैं।
वहीं 60 दिन में मामले की जांच को लेकर हुड्डा ने सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि CBI जो 2024 में लीक हुए पेपर की जांच में अब तक कोई सबूत तक नहीं जुटा पाई। हुड्डा ने कहा कि पेपर लीक को लेकर अगर कानून बनाना था तो ऐसा बनाना कि अगर अगली बार पेपर लीक हुआ तो सबसे पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए।
अंत में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मैं देश के युवाओं के बधाई देता हूं। जिस तरह से उन्होंने दिखा दिया है कि वे देश के भविष्य ही नहीं वर्तमान में भी समझदार आवाज हैं, जिन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश के गंभीर मुद्दों को उठाया। देश के युवाओं और Gen-Z ने दिखा दिया है कि प्रजातंत्र में असली राजा जनता है, प्रजा है और जनता ही सबसे बड़ी ताकत है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)