रोहतक में भयानक हादसे में 3 युवकों की मौत, हाईवे 152-डी पर ट्रक और कार की टक्कर...उड़े परखच्चे

Edited By Harman, Updated: 30 Jul, 2026 11:17 AM

three youths killed in a horrific accident in rohtak

रोहतक के कलानौर थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह-सुबह एक भयानक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे का मंजर देख लोग  दहल उठे।

रोहतक : रोहतक के कलानौर थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह-सुबह एक भयानक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे का मंजर देख लोग  दहल उठे।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना हाईवे 152-डी पर खैरडी मोड के पास हुई। मृतकों में से एक की पहचान  नारनौल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। अन्य 2 युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।  बताया जा रहा है कि  आगे चल रहे ट्रक को टाटा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कार अम्बाला से नारनौल की तरफ जा रही थी। 

हादसे की सूचना मिलते ही थाना कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!