Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Jul, 2026 02:59 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से एक अच्छी खबर सामने आई है। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जहां भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार
हरियाणा डेस्क : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से एक अच्छी खबर सामने आई है। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जहां भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है, वहीं हरियाणा के धाकड़ मुक्केबाजों का पंच भी विरोधियों पर भारी पड़ रहा है।
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 10 मुक्केबाजों में से 7 मुक्केबाज हरियाणा के हैं, जोकि प्रदेश के लिए गर्व की बात है। 7 मुक्केबाजों में से भिवानी के 5, हिसार-हांसी का 1-1 बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। साथ ही भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह 10 हजार मीटर रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने है, जोकि उनके परिवार के लिए गौरव का पल है।
इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सुरजेवाला ने कहा कि पदक तालिका में भारत अभी 9वें नंबर पर है। सभी खिलाड़ियों को और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
यह भिवानी, हिसार-हांसी नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के लिए यह गर्व का क्षण है। यह सभी मुक्केबाज उन हजारों खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं जो खेलों में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)