हरियाणा पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा,  3% विशेष कोटे के तहत कांस्टेबलों की प्रमोशन प्रक्रिया शुरू

Edited By Isha, Updated: 30 Jul, 2026 12:02 PM

promotion process for constables under the 3 special quota begins

तीन प्रतिशत विशेष कोटे के तहत हरियाणा पुलिस में कांस्टेबलों की पदोन्नति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 2025 की प्रमोशन लिस्ट-बी (लोअर स्कूल कोर्स) के लिए पहले चरण में अंबाला पुलिस ने पात्र कांस्टेबलों के नाम मांगे हैं।

चंडीगढ़: तीन प्रतिशत विशेष कोटे के तहत हरियाणा पुलिस में कांस्टेबलों की पदोन्नति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 2025 की प्रमोशन लिस्ट-बी (लोअर स्कूल कोर्स) के लिए पहले चरण में अंबाला पुलिस ने पात्र कांस्टेबलों के नाम मांगे हैं।

पुलिस मुख्यालय और आईजीपी अंबाला रेंज के निर्देश पर सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों, पुलिस चौकी प्रभारियों और अन्य इकाइयों को योग्य पुलिसकर्मियों की सूची भेजने के आदेश दिए गए हैं। इस विशेष कोटे में पदोन्नति के लिए केवल तीन श्रेणियों के पुलिसकर्मियों पर विचार किया जाएगा।

पहली श्रेणी में ऐसे कांस्टेबल शामिल होंगे जिन्होंने लगातार बेहतर काम किया है। दूसरी श्रेणी में अखिल भारतीय पुलिस खेल एवं ड्यूटी मीट या राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण अथवा रजत पदक जीतने वाले पुलिसकर्मी आएंगे। तीसरी श्रेणी में ड्यूटी के दौरान साहस और बहादुरी का परिचय देने वाले कांस्टेबल शामिल होंगे। तीनों श्रेणियों के लिए एक-एक प्रतिशत विशेष कोटा तय किया गया है। नाम भेजते समय संबंधित उपलब्धियों के सभी प्रमाण, खेल प्रमाणपत्र और बहादुरी के कार्य से जुड़े दस्तावेज साथ भेजना अनिवार्य होगा। केवल 1 जनवरी 2025 से पहले की उपलब्धियां ही मान्य होंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!