कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप...डॉक्टर बोले- 45 मिनट दिया CPR

Edited By Isha, Updated: 29 Jul, 2026 01:51 PM

uproar over woman s death at kurukshetra s lnjp hospital

कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में एक 30 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

कुरुक्षेत्र(कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र(Kurukshetra) के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में एक 30 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका की पहचान गांव कम्बोड़ा निवासी निशा उर्फ मनीषा के रूप में हुई है। वह चार बच्चों की मां थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

मृतका के पति अजय कुमार के अनुसार, उसकी पत्नी को मंगलवार सुबह अचानक सीने में तेज दर्द हुआ था। वह पहले उसे पिहोवा के नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) लेकर गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि एलएनजेपी अस्पताल ( LNJP Hospital ) पहुंचने के बाद मनीषा को अपेक्षित उपचार नहीं मिला। पति के अनुसार, नर्स द्वारा दो इंजेक्शन लगाए गए, लेकिन इसके बाद उसकी पत्नी की हालत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मनीषा दर्द से तड़पती रही और उसकी सास ने कई बार नर्स से मरीज को देखने की गुहार लगाई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि जब मनीषा की हालत बिगड़ने लगी तो उन्होंने दोबारा जांच की मांग की, लेकिन कथित तौर पर नर्स ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद मनीषा की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, एलएनजेपी अस्पताल ( LNJP Hospital ) के डॉक्टर जयंत कुमार ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज के अस्पताल पहुंचते ही मेडिकल टीम ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया था। डॉक्टर के अनुसार, मरीज को बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं, परिजन मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!