Road Accident : कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दुकानदार की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Aug, 2026 04:19 PM

road accident shopkeeper killed after being hit by a speeding car in kurukshetr

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में अंबाला-पिहोवा रोड पर जुरासी गांव के कट के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में अंबाला-पिहोवा रोड पर जुरासी गांव के कट के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हरिगढ़-भौरख निवासी सुरेश कुमार (42) के रूप में हुई है। हादसे के बाद XUV चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार पिहोवा में दूध की सप्लाई करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जुरासी कट से आगे अंबाला की ओर पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही महिंद्रा XUV ने गलत साइड में आकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुरेश उछलकर XUV के अगले शीशे से जा टकराया। हादसे में उसके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। बाइक भी सड़क से दूर खेत में जा गिरी, जबकि सुरेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

PGI ले जाते समय बिगड़ी हालत
हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायल सुरेश को XUV में डालकर पिहोवा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसी दौरान XUV चालक अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

परिजन घायल सुरेश को एंबुलेंस से PGI चंडीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन अंबाला के पास उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद उसे वापस कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पत्नी और दो बेटों को छोड़ा
सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटे हार्दिक (8) और रितिक (14) को छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार, सुरेश गांव में दूध की डेयरी और किराने की दुकान चलाता था।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फरार XUV चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!