हरिद्वार से गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे थे 2 कांवड़िए...रास्ते में काल बनकर आया ट्रक, मौके पर थम गई सांसे

Edited By Harman, Updated: 07 Aug, 2026 10:54 AM

two youths returning with kanwar died in a road accident

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे मोर पत्ती निवासी दो कांवड़ियों की यमुनानगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी।

नरवाना (गुलशन चावला) : हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे मोर पत्ती निवासी दो कांवड़ियों की यमुनानगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। 

हादसा इतना भीषण था कि सचिन (पुत्र शमशेर, पौत्र कलीराम) और काला (पुत्र नरेश, पौत्र भीरा) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक हरिद्वार से कांवड़ लेकर नरवाना लौट रहे थे। रास्ते में यमुनानगर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे दो परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

सचिन अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी अप्रैल 2026 में हुई थी और उसकी दो बहनें हैं। वहीं काला अविवाहित था। हादसे के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर नरवाना के लिए रवाना हुए। हादसे की खबर मिलते ही मोर पत्ती सहित पूरे नरवाना में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए शवों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!