हरियाणा सरकार की Award Ceremony स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख... जानिए क्यों रद्द हुआ Function

Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2026 03:11 PM

haryana government s award ceremony postponed

हरियाणा सरकार ने पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह स्थगित कर दिया है। खेल विभाग के प्रधान स

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह स्थगित कर दिया है। खेल विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया ने कहा कि भव्य कार्यक्रम की जल्द ही नई तारीख जारी की जाएगी।

 प्रधानमंत्री से मुलाकात के कारण फैसला
7 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले देशभर के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसी राष्ट्रीय कार्यक्रम के चलते राज्य स्तरीय समारोह को आगे बढ़ाया गया है।हरियाणा सरकार के इस आगामी भव्य समारोह में प्रदेश के 11 पदक विजेताओं और 13 प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग के अनुसार, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद नई तारीख तय कर खिलाड़ियों का नागरिक सम्मान समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!