शाम को घूमने निकले थे दोनों, पर अपने साथ ले गई मौत, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2026 04:31 PM

kartik and gaurav drowned while bathing in a canal

जिला के गांव खासपुर के समीप गुरुवार शाम को घर से घूमने के लिए निकले 2 किशोर नहर में डूब गए। महिलाओं ने जब बच्चों को डूबते हुए देखा तो शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने एक बच्चे को लगभग एक घंटे

नारनौल: जिला के गांव खासपुर के समीप गुरुवार शाम को घर से घूमने के लिए निकले 2 किशोर नहर में डूब गए। महिलाओं ने जब बच्चों को डूबते हुए देखा तो शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने एक बच्चे को लगभग एक घंटे बाद गंभीर हालात में निकाल लिया, अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की गंभीर हालत पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसकी मौत हो गई। दूसरे बच्चे का शव रात 9 बजे निकाला जा सका। 

सदर थाना पुलिस ने बताया कि खासपुर गांव के 16 वर्षीय कार्तिक व 14 वर्षीय गौरव शाम को प्रतिदिन की तरह हुडीना रोड स्थित नहर पर घूमने के लिए आए थे। इसी बीच दोनों नहाने के लिए उतर गए व नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। उसी समय वहां से गुजर रही महिलाओं ने जब बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचा दिया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने मशक्कत के बाद कार्तिक को नहर से बाहर निकाल लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!