Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2026 02:21 PM

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की खबरे तो काफी सालों से सुनते आ रहे है लेकिन अब पिछले कई दिनों से सिरसा कांग्रेस में भी खींचतान की खबरे सामने आ रही है। हरियाणा में 11 साल बाद संगठन बनाया गया है
सिरसा(सतनाम): हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की खबरे तो काफी सालों से सुनते आ रहे है लेकिन अब पिछले कई दिनों से सिरसा कांग्रेस में भी खींचतान की खबरे सामने आ रही है। हरियाणा में 11 साल बाद संगठन बनाया गया है, जिसको लेकर अब नेताओं और पदाधिकारियों में आपसी तकरार देखने को मिल रही है। सिरसा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल और सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया में जुबानी जंग छिड़ गई है।

सोशल मीडिया में चल रही जुबानी जंग
दरअसल दो दिन पहले सिरसा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने रानियां दौरे के दौरान अपनी नियुक्ति के पीछे कुमारी शैलजा को तवज्जो नहीं देकर कांग्रेस हाईकमान को क्रेडिट दिया था। उन्होंने मीडिया बाइट में कहा था कि कुछ लोगों को वहम है कि मेरे को जिला अध्यक्ष बनवाने में सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बड़ा अहम रोल है लेकिन ऐसा नहीं है मुझे कुमारी सेलजा ने नहीं बल्कि राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़ेगे ने जिला अध्यक्ष बनाया है। इस बयान के बाद हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर भूचाल आ गया है। इसके बाद सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया के जरिए एक के बाद संतोष बेनीवाल पर आरोपों की झड़ी लगा दी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है, जिसमें किसी भी प्रकार का मतभेद या मनभेद नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 9 अगस्त को सिरसा के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन में पूर्व इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। संतोष बेनीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से लगातार जिला के दौरे पर हैं और पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। इन बैठकों के दौरान उन्होंने महसूस किया कि संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नई नियुक्तियां दी जाएंगी ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।

विधायक गोकुल सेतिया की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में गुटबाजी की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा गुटबाजी को नकारा है, क्योंकि मेरा एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत करना है। विधायकों को चौधरी बृजेंद्र सिंह की ओर से भी निमंत्रण दिलवाया जाएगा और वे स्वयं भी व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी।
संतोष बैनीवाल ने आगे कहा कि आज कार्यकर्ता खुद कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर वर्ष 2029 में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम किया जाएगा।