कुत्ता टहलाने गए थे एडवोकेट पीछे से घर में घुसे 4 लुटेरे, पत्नी को बंधक बनाकर की करोड़ों की लूट... दी दोबारा आने की धमकी

Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2026 06:20 PM

while the lawyer was out walking his dog four robbers broke into his home

कुरुक्षेत्र शहर के पोश इलाके सेक्टर 7 में एक लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बीती देर रात अज्ञात लुटेरों ने कुरुक्षेत्र के सीनियर एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के कोठी नंबर 1202 में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

कुरुक्षेत्र(रणदीप): कुरुक्षेत्र शहर के पोश इलाके सेक्टर 7 में एक लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बीती देर रात अज्ञात लुटेरों ने कुरुक्षेत्र के सीनियर एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के कोठी नंबर 1202 में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

4 लुटेरे एडवोकेट वालिया घर में करीब 9.30 बजे घुसे, उन्होंने एडवोकेट वालिया की धर्मपत्नी को बंधक बना लिया, उनके हाथ, पैर, मुंह को बांध दिया, उस समय एडवोकेट वालिया घर से बाहर अपने डॉग को घुमाने गए थे। घटना की जानकारी देते हुए बलवंत वालिया ने बताया कि लुटेरे उनके घर 2 घंटे तक रहे और उनकी जीवन भर की जमा पूंजी कैश, सोना, चांदी और अन्य सामान साथ ले गए और जाते जाते दोबारा फिर आने की धमकी भी दे गए।

PunjabKesari
लुटेरे करीब 2 घंटे तक घर में रहे और। जाते हुए दंपति को बंद करके फरार हो गए। उन्होंने रात 11.30 बजे आवाजें लगा लगाकर पड़ोसियों मदद से खुद को बाहर निकला और देर रात पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। नोएडा से कुरुक्षेत्र पहुंची एडवोकेट वालिया की बेटी कोमल वालिया ने सीएम आवास पर जाकर लिखित शिकायत भी दी और इस मामले में शीघ्र हो कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एडवोकेट बलवंत वालिया ने भी इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari
इस घटना की जानकारी मिलते ही जहां शहर में देहशत का माहौल।नज़र आया वहीं वकीलों में गहरा रोष दिखाई दिया। वकीलों ने वर्क सस्पेंड की घोषणा कर दी। वकीलों ने कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक से मिलकर जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए अपराधियों को पकड़ने की मांग की। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के सेक्टर 7 स्थित आवास पर पहुंचे।

PunjabKesari
गौरतलब है कि एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के आवास पर 20 मार्च को भी  अज्ञात चोरों ने ऐसी ही एडवोकेट वालिया के इसी घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कुछ ही महीनों में उनके आवास पर  लूट की वारदात होने के कारण वकीलों ने जल्द ही कड़ी कार्रवाई करने की माँग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही कुरुक्षेत्र के वकीलों ने  बलवंत सिंह वालिया के आवास पर पहुंचना शुरू कर दिया।
 

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!