कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: लाडवा के बड़ौंदी गांव में मकान का लैंटर गिरा, पति-पत्नी की मौत

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2026 10:51 AM

tragic incident in kurukshetra house roof slab collapses in badaundi village

जिले कुरुक्षेत्र के लाडवा हल्के के गांव बड़ौंदी में एक बड़ा हादसा हो गया है। एक मकान की छत गिरने से दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): जिले कुरुक्षेत्र के लाडवा हल्के के गांव बड़ौंदी में एक बड़ा हादसा हो गया है। एक मकान की छत गिरने से दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे पति-पत्नी दब गए। मृतक की पहचान करनैल सिंह और पत्नी जसविंदर कौर के रूप में हुई है।

PunjabKesari

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। बहुत मुश्किल से लेटर काट कर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि छत कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!