Edited By Isha, Updated: 14 Aug, 2026 07:23 PM

हरियाणा प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा मेवात कैडर के तहत जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को नौकरी बचाने का अंतिम अवसर दिया गया है। पूर्व में आयोजित दस्तावेज़ सत्यापन में भाग
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा मेवात कैडर के तहत जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को नौकरी बचाने का अंतिम अवसर दिया गया है। पूर्व में आयोजित दस्तावेज़ सत्यापन में भाग न लेने वाले 256 अभ्यर्थियों को विभाग ने एक बार फिर स्क्रूटनी के लिए आमंत्रित किया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 18 और 19 अगस्त को नूंह स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-1 (टंकी वाला स्कूल) में प्रातः 9:00 बजे से दस्तावेज़ सत्यापन का कार्य पुनः आयोजित किया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक के कुल 1,456 पदों पर चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन पूर्व में 25 जुलाई से 28 जुलाई के बीच कराया गया था। हालांकि, इस दौरान 250 से अधिक उम्मीदवार किसी कारणवश गैरहाजिर रहे। शिक्षा विभाग ने इन उम्मीदवारों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 18 और 19 अगस्त की तारीखें दोबारा निर्धारित की हैं।
विभाग की अंतिम चेतावनी: इस बार चूके तो रद्द होगा चयन
शिक्षा विभाग और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कियह उन सभी उम्मीदवारों के लिए अंतिम और निर्णायक मौका है।
यदि कोई अभ्यर्थी 18 या 19 अगस्त को भी सत्यापन केंद्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसका अभ्यर्थनतुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन, याचिका या अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।