Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Jul, 2026 02:15 PM

जिला कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज और प्राइवेट बस चालकों के बीच बसों के समय
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : जिला कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज और प्राइवेट बस चालकों के बीच बसों के समय (टाइमिंग) को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि रोडवेज बस चालकों और कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप नए बस स्टैंड का मुख्य गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक बस स्टैंड का गेट बंद रहने से बसों का संचालन प्रभावित रहा और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों का आरोप था कि प्राइवेट बस चालक को स्टैंड पर समय दिया जा रहा है लेकिन सरकारी बसों को समय नहीं दिया जा रहा है। जिससे सरकारी बसों की सवारियां प्रभावित हो रही हैं। कर्मचारियों ने प्रशासन से इस व्यवस्था में सुधार करने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की
सूचना मिलने पर रोडवेज के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे चालको से बातचीत की। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निष्पक्ष कार्रवाई और व्यवस्था सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर बस स्टैंड का गेट खोल दिया। इसके बाद बसों का संचालन फिर से सामान्य हो गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)