कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल में 'Golden Boy' नीरज चोपड़ा...दूसरे प्रयास में दूर जैवलिन फेंककर बनाई जगह...अब देश को गोल्ड की उम्मीद

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Jul, 2026 04:30 PM

golden boy  neeraj chopra in the commonwealth games 2026 final  secured his s

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फाइनल के लिए

पानीपत (सचिन शर्मा) : भारत के स्टार एथलीट 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद नीरज कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरे हैं। नीरज के साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह ने भी फाइनल का टिकट कटा लिया है।

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत पहले दौर में 76.28 मीटर के थ्रो के साथ की। नीरज ने दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर दूर जैवलिन फेंककर फाइनल में जगह बनाई। नीरज चोपड़ा सहित रोहित यादव और यश वीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेंस जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फाइनल के लिए लिए क्वालीफाई कर लिया है।

PunjabKesari

इस मौके पर नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि देश के सभी खिलाड़ियों ने विषम परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन किया है। अब सभी ने फाइनल में नीरज के शानदार प्रदर्शन और जीत की उम्मीद जताई है।

परिजनों और ग्रामीणों में जश्न का माहौल है, सभी एक-दूसरे को बधाई दे  रहे हैं। अब देश को फाइनल में नीरज से गोल्ड की उम्मीद है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!