Haryana News : सभी विभागों को लेकर सख्त हुए CM, जारी किए निर्देश...नहीं चलेगा कोई बहाना

Edited By Isha, Updated: 29 Jul, 2026 10:23 AM

cm gets tough with all departments issues directives

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में चल रही सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। विकास कार्यों में हो रही देरी और विभागों द्वारा "कर्मचारियों की कमी" का बहाना ब

डेस्क: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में चल रही सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। विकास कार्यों में हो रही देरी और विभागों द्वारा "कर्मचारियों की कमी" का बहाना बनाने पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई है। इसके बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उपलब्ध जनशक्ति (कर्मचारियों) का सही और बेहतर तरीके से प्रबंधन करके काम समय पर पूरा किया जाए।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी निर्देशों में कहा कि विभाग कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाकर काम नहीं रोक सकते। जहाँ कर्मचारियों की जरूरत अधिक है, वहाँ तुरंत अन्य स्थानों से समायोजन या नई नियुक्तियाँ की जाएँ। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और विकास कार्य समय-सीमा के भीतर ही पूरे होने चाहिए।

इसी बीच शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के बच्चों और छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार कई बड़े जनहितकारी फैसले ले रही है। इसके तहत स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!