Edited By Isha, Updated: 30 Jul, 2026 01:30 PM

हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का गठन किया है। पीजीआईएमएस
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का गठन किया है। पीजीआईएमएस रोहतक के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुरेश कुमार सिंघल को काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। स्थायी काउंसिल बनने तक यह अस्थायी (एडहॉक) आधार पर काम करेगी।
एलाइड हेल्थ सर्विसेज में वे स्वास्थ्य पेशेवर शामिल होते हैं जो डॉक्टरों के साथ मिलकर इलाज की पूरी प्रक्रिया को सफल बनाते हैं। इनमें लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोलॉजी विशेषज्ञ, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन, एनेस्थीसिया तकनीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट, डाइटिशियन, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट विशेषज्ञ आदि शामिल हैं। जांच, रिपोर्ट, फिजियोथेरेपी, पोषण संबंधी सलाह और अन्य तकनीकी सेवाओं में इनकी अहम भूमिका होती है। नई काउंसिल एलाइड और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए आचार संहिता और नैतिक मानकों का पालन सुनिश्चित करेगी।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उनका नाम राज्य रजिस्टर से भी हटाया जा सकेगा। काउंसिल शिक्षा, पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, परीक्षा, शोध, शिक्षकों की योग्यता और संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं के न्यूनतम मानकों पर भी निगरानी रखेगी। इसके अलावा डिप्लोमा से लेकर पीएचडी स्तर तक दाखिले के लिए समान प्रवेश परीक्षा और कॉमन काउंसलिंग व लाइसेंस के लिए समान एग्जिट परीक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम कर रही है।।
इस व्यवस्था से राज्य में एलाइड हेल्थ सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी। मरीजों को प्रशिक्षित और प्रमाणित विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी। फर्जी या गैर-प्रशिक्षित लोगों पर रोक लगेगी और अस्पतालों व शिक्षण संस्थानों में तय मानकों का पालन सुनिश्चित नामित किए गए हैं। इनमें मेडिकल लैब, फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी, न्यूट्रिशन, ट्रॉमा केयर, मेडिकल इक्विपमेंट टेक्नोलॉजी और हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट समेत 10 प्रमुख क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं। यदि कोई नामित सदस्य लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त मानी जाएगी।