दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई से भड़की JJP,  दिग्विजय चौटाला का बड़ा ऐलान, कहा- हरियाणा के हर जिले में होगा धरना

Edited By Harman, Updated: 22 Jul, 2026 03:47 PM

jjp outraged over action against students in delhi digvijay chautala makes a ma

दिग्विजय चौटाला महम के गांव भैणी चंद्रपाल में जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिस प्रकार दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बता की है। वो बिल्कुल ही ग़लत है। डंडों से पीटा गया और उनके कपड़े  फाड़े गए है। ये कहां का...

महम (कपिल शर्मा) : दिग्विजय चौटाला महम के गांव भैणी चंद्रपाल में जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिस प्रकार दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बता की है। वो बिल्कुल ही ग़लत है। डंडों से पीटा गया और उनके कपड़े  फाड़े गए है। ये कहां का न्याय है। कहते हैं कि पाप का घड़ा एक बार भरता है और सरकार का घड़ा तो ओवरफ्लो हो गया है। 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी पार्टी ने फैसला किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक जिले में धरने पर बैठेंगे और जिस दिन दिल्ली की कॉल हुई। उस दिन दिल्ली भी पहुंचेंगे। मैं जनता से अपील करता हूं । दिल्ली में बैठे छात्रों के साथ बर्बता की है। उनका समर्थन करना चाहिए। ये मुद्दा राजनीतिक मुद्दा न बना कर इसमें सभी राजनीतिक पार्टियों को आगे आना चाहिए और दिल्ली में बैठे छात्रों को समर्थन करना चाहिए। 

आज सुबह हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिल्ली में सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे और पुलिस वालो ने मिलने नहीं दिया। सरकार इस प्रकार का बर्ताव कर रही है की जैसे सोनम वांगचुक कोई देश द्रोही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!