10वीं के छात्र ने गंवाई जान: कंपार्टमेंट के तनाव में छात्र ने दी जान, रिजल्ट आने से पहले ही उठाया खौफनाक कदम

Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2026 10:50 AM

student takes his own life due to stress over compartment exam

गांव भैसरू कलां में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि भैसरू कलां निवासी अंशुमन ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा दी थी

रोहतक:  गांव भैसरू कलां में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि भैसरू कलां निवासी अंशुमन ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा दी थी। इसका रिजल्ट आना बाकी था। ऐसे में वह तनाव में था। सांपला थाने के जांच अधिकारी नीरज राठी ने बताया कि अंशुमन का मई 2026 में हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आया था। उसकी एक विषय में कंपार्टमेंट आई थी। 

इसके चलते वह काफी समय से तनाव में था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अंशुमन ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सांपला थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!