रेलवे की नई सौगात,31 जुलाई से शुरू होगी पर्सनल लगेज की ऑनलाइन बुकिंग... जानिए नियम

Edited By Isha, Updated: 25 Jul, 2026 07:14 PM

new offering from the railways online booking for personal luggage to start

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। अब आरक्षित नेक डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए निजी सामान (पर्सनल लगेज) की ऑनलाइन बुकिंग की नई व्यवस्था

अंबाला: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। अब आरक्षित नेक डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए निजी सामान (पर्सनल लगेज) की ऑनलाइन बुकिंग की नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। यह नई सेवा 31 जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगी।

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार यात्री अपने टिकट के साथ एं। निर्धारित अधिकतम वजन सीमा तक के सामान की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। यह सुविधा केवल आरक्षित डिब्बों में कंफर्म टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ही उपलब्ध होगी। तृतीय एसी, तृतीय एसी इकॉनॉमी और चेयरकार कोच श्रेणी में निशुल्क
समान ले जाने की सुविधा होने के कारण इन श्रेणियों में अतिरिक्त सामान की बुकिंग की अनुमति नहीं होगी।

ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया के दौरान ही प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची, श्रेणी वार निशुल्क सामान, कोच में बुक किए जाने वाले सामान की अधिकतम सीमा और अतिरिक्त सामान ले जाने पर लगने वाले जुर्माने से जुड़े प्रावधान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।

यात्रियों से लगातार शिकायतें प्राप्त होती थीं कि वे सफर में अपने साथ सामान ले जाना चाहते हैं लेकिन नियमों के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते। ऐसे में यह सुविधा उन यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। निर्धारित शुल्क देकर वे इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!