गन्नौर में स्कूल में बड़ा हादसा... पिलर गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 06 Aug, 2026 03:41 PM

major accident at a school in gannaur child dies after a pillar collapses

गन्नौर के गढ़ी बिलंदा गांव से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहा गन्नौर के राजकीय प्राथमिक स्कूल में मुख्य द्वार का पिलर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक बच्चे समेत चौकीदार घायल हो गए।

गन्नौर (कपिल) : गन्नौर के गढ़ी बिलंदा गांव से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहा गन्नौर के राजकीय प्राथमिक स्कूल में मुख्य द्वार का पिलर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक बच्चे समेत चौकीदार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। खंड शिक्षा अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक बच्चे के पिता ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गन्नौर के गांव गढ़ी बिलंदा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल की हैं, जहां मुख्य द्वार का पिलर गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल चौकीदार उदय ने बताया कि स्कूल के मुख्य द्वार के पिलर पर पौधे की बेल लगी हुई थी। इसी बेल को हटाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिलर गिर गया और इसकी चपेट में वह ओर पास खड़ा बच्चा यश आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे यश को गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल चौकीदार उदय को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

वही मृतक बच्चे के पिता सुभाष ने हादसे के बाद अब स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। उसने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं, थाना गन्नौर पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मुख्य द्वार का पिलर आखिर किन परिस्थितियों में गिरा। अब देखना ये है कि विभाग क्या करवाई करता है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!