शराब के नशे में स्कूल आए 2 शिक्षक, ग्रामीणों के विरोध के बाद बड़ी कार्रवाई...दोनों को किया गया Suspend

Edited By Isha, Updated: 02 Aug, 2026 12:49 PM

two teachers suspended for coming to school drunk

गांव गंगाना के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शराब के नशे में स्कूल आने के मामले में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों पर 22 जुलाई को ग्रामीणों ने शरा

सोनीपत: गांव गंगाना के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शराब के नशे में स्कूल आने के मामले में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों पर 22 जुलाई को ग्रामीणों ने शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप लगाया था।

इस मामले की जांच तीन प्राचार्यों की कमेटी ने की। इसके बाद जांच रिपोर्ट अधिकारियों के पास भेजी थी। उसी आधार पर अब निलंबित किया गया है। ग्रामीण भीम ने पुलिस को शिक्षकों के शराब के नशे में होने की सूचना दी थी।

सूचना मिलने पर बुटाना पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और दोनों शिक्षकों को मेडिकल जांच के लिए अपने साथ ले गई थी। मेडिकल के दौरान ब्लड के सैंपल भी लिए गए थे। घटना के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!