असम से खरीदी किशोरी को सोनीपत में था बेचना, नहीं मिला खरीददार...मौत के बाद दंपति ने जमीन में दफना दिया शव; पूरा मामला होश उड़ा देगा

Edited By Harman, Updated: 10 Aug, 2026 11:11 AM

a teenage girl bought from assam died while being sold in sonipat

हरियाणा के सोनीपत से सनसनीखेज दिल को दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां पुलिस को 23 दिन पहले एक नाबालिग की लाश दबी हुई मिली थी। वहीं पुलिस ने अब इस मामले को सुलझा लिया है। गड्ढे में किशोरी का शव दफनाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर...

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत से सनसनीखेज दिल को दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां पुलिस को 23 दिन पहले एक नाबालिग की लाश दबी हुई मिली थी। वहीं पुलिस ने अब इस मामले को सुलझा लिया है। गड्ढे में किशोरी का शव दफनाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मलिकपुर गांव के पास गहरे गड्ढे में किशोरी का शव दफन किया गया था। गिरफ्तार महिला ने बताया कि उसका पति ओमप्रकाश मानव तस्करी करता है। वह लड़कियों की खरीद फरोख्त करता है। वही इस किशोरी को असम से खरीदकर लाया था, इसे आसपास के क्षेत्र में बेचा जाना था, लेकिन लड़की का सौदा नहीं हो पा रहा था। वही बीमार होने से लड़की की मौत हो गई। आरोपी महिला ने बताया कि किशोरी की मौत के बाद उसने और उसके पति ने रात के समय शव को मलिकपुर के पास गड्ढे में दबा दिया। कुत्तों के मिट्टी खोदने के दौरान शव बाहर आने पर मामले का खुलासा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की।

आरोपी महिला का पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश पहले भी मानव तस्करी से जुड़े मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!