ससुराल से घर के लिए निकला था युवक...सोनीपत में गाड़ी के अंदर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Sep, 2026 04:43 PM

the young man had left his in laws  house for home  his body was found inside

सोनीपत के रोहट गांव के पास उस वक्त सनसनी फैल गई,जब एक गाड़ी के अंदर युवक का शव

सोनीपत (सुशील मोर) : सोनीपत के रोहट गांव के पास उस वक्त सनसनी फैल गई,जब एक गाड़ी के अंदर युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव जौली निवासी सोनू के रूप में हुई है। सोनू कल सुबह नरेला स्थित अपनी ससुराल से घर के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गया।

परिजनों ने नरेला थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। अब रोहट के पास गाड़ी में शव मिलने और शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
 
मिली जानकारी के अनुसार सोनू कल सुबह नरेला स्थित अपनी ससुराल से घर के लिए निकला था। लेकिन इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा और अचानक लापता हो गया। परिजनों ने सोनू की काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो नरेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

इसके बाद आज रोहट गांव के पास एक गाड़ी में सोनू का शव बरामद हुआ। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मौत के पीछे की वजह क्या है, यह जांच का विषय बना हुआ है।
 
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम राजपाल ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सोनू की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके शरीर पर चोट के निशान कैसे आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!