Edited By Harman, Updated: 24 Jul, 2026 09:01 AM

हरियाणा के मौसम को लेकर बड़ा अपडट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 27 जुलाई से मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो जाएगा। वहीं आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के मौसम को लेकर बड़ा अपडट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 27 जुलाई से मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो जाएगा। वहीं आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
विभाग ने बताया कि 25 जुलाई यानी कल भी हरियाणा के कुछ ज़िलों में बारिश की संभावना है। साथ ही, 27 जुलाई मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 24 जुलाई को राज्य के कई ज़िलों में हल्की बारिश हो सकती है। वही कल यानी 25 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
27 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश के आसार
27 जुलाई को करनाल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान मौसम खराब होने से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में हिसार में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अंबाला में 33.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।