Haryana: अब वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा फ्री, वाहन रजिस्ट्रेशन में महिलाओं को मिलेगी 1 प्रतिशत छूट

Edited By Isha, Updated: 28 Jul, 2026 08:17 AM

vehicle registration will now be free women will get a 1 concession on vehicle

हरियाणा सरकार इलैक्ट्रिक वाहनों (ई.वी.) को बढ़ावा देने की तैयारी में है। इसो कड़ी में अब प्रदेश में 30 लाख रुपए तक खरीदे जाने वाले ई.वी. पर रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स पूरी तरह से माफ हो जाएगा।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार इलैक्ट्रिक वाहनों (ई.वी.) को बढ़ावा देने की तैयारी में है। इसो कड़ी में अब प्रदेश में 30 लाख रुपए तक खरीदे जाने वाले ई.वी. पर रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स पूरी तरह से माफ हो जाएगा।

इस आशय का प्रस्ताव परिवहन विभाग ने तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव में पड़ोसी राज्यों चंडीगढ़, दिल्ली और और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पूरी तरह से रजिस्ट्रेशन फ्री किया गया है। इससे पहले हरियाणा में ई.वी. वाहनों पर रजिस्ट्रेशन फीस में 20 फीसदी की छूट दी गई है।फिलहाल विभाग के इस प्रस्ताव पर 28 जुलाई को प्रस्तावित हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। इस प्रस्ताव में अब हरियाणा के लोगों को ई.वी. के दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगेगा।

दरअसल शहर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए चंडीगढ़ में 4 वर्ष पहले ई.वी. पॉलिसी तैयार की गई थी जिसमें ई.वी. वाहनों की खरीद पर सबसिडी के अलावा रजिस्ट्रेशन शुल्क फ्री किया गया था। बताया गया कि हरियाणा में रहने वाले लोगों ने भी चंडीगढ़ में रजिस्ट्रेशन की स्कीम निकाली और रैंट डीड व अन्य कागजातों के जरिए फ्री रजिस्ट्रेशन का लाभ उठाया। चंडीगढ़ में रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ने के बाद ही हरियाणा सरकार पर ई वी. वाहनों के फ्री रजिस्ट्रेशन करने का दबाव बढ़ा।

बजट में ई.वी. वाहनों को बढ़ाने का किया गया था प्रावधान
बजट में भी ई.वी. वाहनों को लेकर खास प्रावधान किया गया था। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने बजट में बताया था कि ई.वी. वाहनों के मौजूदा समय में चल रहे 20 फीसदी रजिस्ट्रेशन की छूट को और ज्यादा किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में सरकार ने ई.वी. वाहनों के लिएरजिस्ट्रेशन में 20 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी छूट का प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट बैठक में आम वाहनों के रजिस्ट्रेशन में अब महिलाओं को एक फीसदी की छूट दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!