नो फर्जीवाड़ा, नो पेपरवर्क! 'मिशन ओलंपिक-2036' के लिए हरियाणा में स्कूली खिलाड़ियों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन शुरू

Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2026 08:36 AM

mission olympics 2036  launched in haryana schools

हरियाणा सरकार ने स्कूलों में मिशन ओलंपिक-2036 की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरे राज्य में चल रही स्कूल गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए एक ऑनलाइन स्टूडेंट

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी ):  हरियाणा सरकार ने स्कूलों में मिशन ओलंपिक-2036 की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरे राज्य में चल रही स्कूल गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए एक ऑनलाइन स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल लांच किया है। इसका उद्देश्य सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों के छात्रों को रजिस्टर करने के लिए एक सेंट्रलाइज़्ड, ट्रांसपेरेंट और कुशल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म देना है।

निदेशालय सेकेंडरी शिक्षा की तरफ से राज्य के स्कूल मुखियाओं को भेजे गए पत्र के अनुसार सभी स्कूलों को 31 जुलाई तक पोर्टल पर योग्य छात्रों को रजिस्टर करने का निर्देश दिया है। पोर्टल का मुख्य मकसद अलग-अलग खेलों में विद्यार्थियों की दिलचस्पी के बारे में पता करना है। खेल विभाग से बातचीत के बाद पोर्टल स्कूल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए ज़रूरी स्पोट्र्स कैटेगरी, स्पोट्र्स का नाम, एज ग्रुप और दूसरे एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया सहित ज़रूरी एथलेटिक पैरामीटर्स को कैप्चर करता है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मैनुअल पेपरवर्क को खत्म कर देगा और डेटा एंट्री में गलतियों की संभावना को काफी कम कर देगा। इसमें एक ऑटोमेटेड एलिजिबिलिटी वैलिडेशन सिस्टम भी शामिल है ताकि यह पक्का किया जा सके कि सिर्फ़ योग्य विद्यार्थी ही सही स्पोट्र्स कैटेगरी और एज ग्रुप में एनरोल हो रहे हैं। 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस को डिजिटाइज़ करने से ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी, डेटा की सटीकता में सुधार होगा और पूरे हरियाणा में स्पोट्र्स में स्टूडेंट्स के हिस्सा लेने की समय पर मॉनिटरिंग में आसानी होगी। इस कदम से स्टेकहोल्डर्स के बीच कोऑर्डिनेशन मजबूत होने, स्टूडेंट एथलीटों का एक बड़ा डेटाबेस बनने की भी उम्मीद है, जिससे राज्य में स्कूल स्पोट्र्स का पूरा एडमिनिस्ट्रेशन मजबूत होगा। निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!