दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता...शादी के 4 साल बाद किया सुसाइड, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत ससुराल वालों पर FIR

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Jul, 2026 03:13 PM

married woman falls victim to dowry demands  commits suicide four years after

हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में मातम

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया है। यहां एक विवाहिता ने शादी के 4 साल बाद ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रजनी के रुप में हुई है। मृतका के पिता जरनैल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 23 अप्रैल, 2022 को गांव सबापुर निवासी रजत के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रजनी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। रजनी की 2 बेटियां हैं। दूसरी बेटी के जन्म के बाद उसे बेटा न होने को लेकर ताने दिए जाते थे। उसे यह कहकर अपमानित किया जाता था कि परिवार का वंश आगे बढ़ाने के लिए बेटे की जरूरत है।

पिता जरनैल सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को रजनी ने फोन कर कहा था कि उससे एक लाख रुपये लाने के लिए कहा जा रहा है। उसने फोन पर अपनी परेशानी भी बताई थी और कहा था कि उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। अगले दिन परिजनों को पति रजत ने फोन कर बताया कि रजनी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, जहां रजनी कमरे में मृत अवस्था में मिली। 

वहीं इस मामले की जांच कर रहे प्रदीप सिंह ने बताया कि शिकायत पर पति रजत सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पूरे मामले में जांच शुरु कर दी गई है।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!