Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2026 12:06 PM

विजय कॉलोनी में दोपहर हादसे में खुले नाले ने तीन वर्षीय पलक की जान ले ली। गली में खेलते समय वह अचानक लापता हो गई। परिजनोंने 2 घंटे उसकी तलाश की। बाद में बच्ची का शव घर से 1 किलोमीटर दूर
यमुनानगर: विजय कॉलोनी में दोपहर हादसे में खुले नाले ने तीन वर्षीय पलक की जान ले ली। गली में खेलते समय वह अचानक लापता हो गई। परिजनोंने 2 घंटे उसकी तलाश की। बाद में बच्ची का शव घर से 1 किलोमीटर दूर, लाइनों के पार पटेल नगर के पास छोटी पुलिया में फंसा मिला। पिता पंकज मूल रूप से बरेली (यूपी) के निवासी हैं।
परिवार में पंकज, पत्नी व दो बेटियां थी। पोस्टमार्टम के बाद पंकज परिवार सहित बेटी का शव लेकर बरेली रवाना हो गए। पलक दोपहर दो बजे बड़ी बहन पायल व अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रही थी। कुछ देर बाद वह अचानक नजर नहीं आई। इसके बाद गली के पास स्थित एक फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज से स्पष्ट हुआ कि बच्ची गली से बाहर नहीं गई थी। इस पर लोगों का शक पास से गुजर रहे खुले नाले पर गया।