Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2026 10:26 AM

हरियाणा सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के एक मंच पर मिलेंगी सभी योजनाओं की सुविधा नौ जिलों में बनेंगे एकीकृत सैनिक सदनजवानों अग्निवीरों और उनके आश्रितों के लिए सैनिक एवं अर्धसैनिक
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के एक मंच पर मिलेंगी सभी योजनाओं की सुविधा नौ जिलों में बनेंगे एकीकृत सैनिक सदनजवानों अग्निवीरों और उनके आश्रितों के लिए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण निगम बनाएगी। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि इससे कल्याण योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा। पुनर्वास और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं भी मजबूत होंगी।
मंत्री ने कहा कि निगम के माध्यम से लाभार्थियों को कई सेवाएं एक ही मंच पर मिलेंगी। इसमें पुनर्वास, रोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता और सरकारी योजनाओं का समन्वय शामिल होगा। इससे सैनिकों औरउनके परिवारों को सुविधाएं लेने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, पलवल और पानीपत समेत राज्य के नौ जिलों में एकीकृत सैनिक सदन बनाए जाएंगे।
इनके जरिए सैनिकों और पूर्व सैनिकों को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री ने बताया कि सेवानिवृत्त केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के पंजीकरण के लिए विभागीय पोर्टल भी शुरू किया जा चुका है। इससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर शहीदों को नमन करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा वीर सैनिकों की भूमि है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 420 शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।