हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब बजेगा 'राज्य-गीत', हफ्ते में एक दिन प्रार्थना सभा में गाना अनिवार्य

Edited By Isha, Updated: 25 Jul, 2026 02:14 PM

state song to be played haryana government schools

हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में हरियाणा राज्य-गीत के नियमित गायन को लेकर आदेश जारी किए हैं। 22 जुलाई 2026 को जारी निर्देशों के अनुसार अब प्रत्येक सरकारी स्कूल

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में हरियाणा राज्य-गीत के नियमित गायन को लेकर आदेश जारी किए हैं। 22 जुलाई 2026 को जारी निर्देशों के अनुसार अब प्रत्येक सरकारी स्कूल में सप्ताह में एक दिन प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के बाद हरियाणा राज्य-गीत का सामूहिक गायन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से लागू कर विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कराई जाएं। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत, गौरव और राज्य के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। 

शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यालय स्तर पर राज्य-गीत के नियमित गायन से विद्यार्थियों में प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और पहचान के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा। साथ ही उनमें राज्य के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी। यह आदेश सहायक निदेशक (शैक्षिक शाखा) विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!