Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2026 07:18 PM

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने फरीदाबाद में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। एनआईटी-5 (NIT-5) थाने में तैनात सिपाही पंकज को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे
फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने फरीदाबाद में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। एनआईटी-5 (NIT-5) थाने में तैनात सिपाही पंकज को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सिपाही एक पुराने मुकदमे में मदद करने के नाम पर शिकायतकर्ता से पैसे ऐंठ रहा था।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सौरभ ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 के एक पुराने मामले को लेकर अदालत से नोटिस आया था। इस मामले में मदद करने और कार्रवाई से राहत दिलाने के एवज में एनआईटी-5 थाने के सिपाही पंकज ने उससे रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक योजना बनाई और ट्रैप (जाल) लगाया। जैसे ही शिकायतकर्ता सौरभ ने आरोपी सिपाही पंकज को 2,000 रुपये की रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम आरोपी सिपाही के कब्जे से बरामद कर ली गई है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सिपाही को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।