फरीदाबाद: कार में विवाद के बाद महिला पर हथौड़े से हमला, आरोपी महिला को साथ लेकर आगरा नहर में कूदा

Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2026 11:55 AM

faridabad woman attacked with hammer after car dispute

बीपीटीपी पुल के पास आगरा नहर किनारे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कार के अंदर महिला पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो आरोपी घायल महिला को जबरन

फरीदाबाद: बीपीटीपी पुल के पास आगरा नहर किनारे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कार के अंदर महिला पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो आरोपी घायल महिला को जबरन घसीटते हुए ले गया और उसके साथ आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है और दोनों की तलाश जारी है।

कार के भीतर हुआ था विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेक्टर-31 की रहने वाली रजनी नामक महिला अपनी काले रंग की किया सोनेट (Kia Sonet) कार से एतमादपुर निवासी अक्कू नाम के युवक के साथ नहर किनारे पहुंची थी। कार के भीतर दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अक्कू ने कार के अंदर ही रजनी पर हथौड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

जान बचाने बाहर भागी थी महिला, आरोपी साथ लेकर कूदा
हथौड़े के हमले से लहूलुहान रजनी किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए कार का दरवाजा खोलकर बाहर भागी। लेकिन आरोपी अक्कू भी उसके पीछे भागा और उसे दबोच लिया। वह घायल रजनी को पकड़कर जबरन आगरा नहर के किनारे ले गया और उसे साथ लेकर नहर में कूद गया।


हरियाणा पुलिस का स्टीकर और पलवल कनेक्शन
घटनास्थल पर खड़ी पीड़ित महिला की किया सोनेट कार पर हरियाणा पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रजनी का भाई पलवल पुलिस में तैनात है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी और महिला के बीच क्या संबंध था और इस खूनी वारदात के पीछे का असल कारण क्या है। फिलहाल गोताखोरों की मदद से नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!