शर्मनाक! चेंजिंग रूम में वीडियो बना रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, रोशनदान से बना रहा था वीडियो...

Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2026 10:41 AM

class iv employee caught red handed filming in the changing room

शहर के एक निजी स्कूल में स्विमिंग पूल के कपड़े बदलने वाले कक्ष में छात्राओं का चोरी-छिपे वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गौरव के खिलाफ

कैथल: शहर के एक निजी स्कूल में स्विमिंग पूल के कपड़े बदलने वाले कक्ष में छात्राओं का चोरी-छिपे वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गौरव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटियां सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल परिसर में स्विमिंग पूल है, जहां विद्यार्थियों को नियमित रूप से तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाता है। 21 जुलाई को प्रशिक्षण के बाद कुछ छात्राएं री स्विमिंग पूल परिसर में बने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान स्कूल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गौरव रोशनदान के पास पहुंचकर मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगा।

कास्ट्यूम बदलते समय छात्राओं क की नजर आरोपी पर पड़ गई। उन्होंने बिना उसे भनक लगे परिजनों को फोनकर सूचना दी। परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया। उसके मोबाइल की जांच करने पर छात्राओं के कपड़े बदलते समय बनाए गए वीडियो मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!