रिटायरमेंट से पहले अंत ! पुलिस प्रताड़ना के आरोपों के बीच कर्मचारी ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, गम में डूबा परिवार...

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Jul, 2026 06:59 PM

death before retirement amid allegations of police harassment an employee died

फरीदाबाद के भनकपुर गांव में पुलिस प्रताड़ना के आरोपों के बीच एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के भनकपुर गांव में पुलिस प्रताड़ना के आरोपों के बीच एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का आरोप है कि एक पुराने मामले में पुलिस द्वारा लगातार मानसिक दबाव और गिरफ्तारी की धमकी दिए जाने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

परिजनों के विरोध के बाद पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

 मिली जानकारी के अनुसार घटना सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के भनकपुर गांव की है। मृतक सतीश कुमार पावर ग्रिड कंपनी में कार्यरत थे और अक्टूबर महीने में सेवानिवृत्त होने वाले थे। परिजनों के मुताबिक, वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में शनिवार को उन्हें खेड़ी पुल थाने बुलाया गया, जहां पूरे दिन बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और गिरफ्तारी की धमकी दी गई।

परिजनों का कहना है कि घर लौटने के बाद सतीश कुमार काफी तनाव में थे और उन्होंने परिवार को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात बताई। रविवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

घटना के बाद परिजन शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए बिना पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा और पुलिस-परिजनों के बीच बहस होती रही। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।

 ACP मुजेसर पंकज कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!